Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • महाकुंभ मेला में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए टेंट…
Image

महाकुंभ मेला में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए टेंट…

MAHAKUMBH 2025 – प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं।

बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद आग आसपास के पूरे इलाके में फैल गई है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं, आग की इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा ने गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की। सेक्टर 19 में महाकुंभ मेला में गीता प्रेस के टेंट में आग लग गई और यह आग आस-पास के टेंटों तक फैल गई। आग बुझा दी गई है, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग की घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता उन श्रद्धालुओं की है, जिनके टेंट आग की भेंट चढ़ गए। बताया जा रहा है कि कुछ गद्दे, जैकेट वगैरह घटनास्थल पर भेजे गए है। हालांकि, टेंट जलने के बाद उनके सिर पर छत का इंतजाम करना एक चुनौती बन गई है। मौके पर स्थानीय लोग भी पूछ रहे हैं कि आखिर लोगों के ठहरने का इंतजाम कहां किया जाएगा।


2 Comments Text
  • create binance account says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • criar conta na binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *