RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में 10 फरवरी से तबादलों से हटे प्रतिबंध की समय सीमा मंगलवार को खत्म हो रही है। राज्य सरकार ने 20 फरवरी तक ही तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। लेकिन, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान सहित कई विभागों में अभी तबादले हुए ही नहीं, वहीं कई विभागों में हुए हैं तो वह भी बहुत कम संख्या में हुए हैं। ऐसे में सोमवार को रात तक कई मंत्रियों के तबादलों को लेकर कामकाज चलता रहा।
इस बीच पांच-छह मंत्रियों ने सीएम भजनलाल शर्मा से तबादलों से प्रतिबंध हटाने की अवधि कुछ दिन और बढ़ाने की मांग करना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी सीएमओ ने तबादलों से प्रतिबंध हटाने की समय सीमा में छूट देने की मंजूरी नहीं दी है। मंत्रियों की मांग मानी जाती है तो दो से तीन दिन की छूट बढ़ाई जा सकती है।


















