RASHTRADEEP NEWS
नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। शख्स आग में बुरी तरह झुलस गया। घायल शख्स को तुरंत RML अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल भी मिला है। शख्स ने खुद को आग के हवाले क्यों किया, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। घायल शख्स को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढक दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। जहां तक हमें पता चला है, यह मामला बागपत में व्यक्तिगत दुश्मनी से संबंधित है। आगे की जांच जारी है।