⚪ Bikaner News Today
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को और तेज़ी देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 23 नवंबर को क्षेत्र के 20 सुपरवाइजर केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता सुबह 9:30 बजे से अपने गणना प्रपत्र (Form) प्राप्त कर उन्हें भरकर डिजिटाइज करवा सकेंगे। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एडीएम (शहर) रमेश देव ने बताया कि आम मतदाताओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे अपने दस्तावेज़ों को अपडेट कर सकें। उन्होंने आईटी टीम, बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक बीएलओ, आंगनबाड़ी व आशा सहयोगिनियों सहित सभी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर इस अभियान को सफल बनाएं।
इन स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर (बीकानेर पश्चिम)
- मुक्ताप्रसाद नगर, सामुदायिक भवन सेक्टर 10
- बंगलानगर, आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान
- हसनैन ट्रस्ट
- माहेश्वरी सदन
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़
- राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी
- श्री चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, करमीसर
- मूलगिरी जी की गुफा, हरोलाई हनुमान मंदिर के पास
- दमामी समाज भवन, शीतला गेट
- जैन कन्या महाविद्यालय, बीदासर बारी
- रामा भवन, चोपड़ा बाड़ी
- भंता देवी तोलाराम सारस्वत सत्कार सदन, गंगाशहर
- चूनगरान मोहल्ला
- बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज
- मोहता लक्ष्मी चंद भवन, मोहता चौक
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग
- नगर निगम, गंगाशहर
- बाबा रामदेव मंदिर, अंबेडकर चौक पाबूबारी
- रांकावत भवन, जस्सूसर गेट
- ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बंगलानगर














