Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • दूध लेने निकला बंदी बना सांड के हमले का शिकार, इलाज के दौरान मौत…
Image

दूध लेने निकला बंदी बना सांड के हमले का शिकार, इलाज के दौरान मौत…

🟡 Rajasthan News Today

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुली जेल में सजा काट रहे एक बंदी की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदी दूध लेने के लिए जेल से बाहर गया था, तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, पीलीबंगा निवासी बंदी अंग्रेज सिंह हनुमानगढ़ की खुली जेल में रह रहा था। 26 जुलाई को वह दूध लेने के लिए बाहर निकला, उसी दौरान सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। तभी एक सांड ने अंग्रेज सिंह पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान कुछ समय के लिए हालत सुधरी और उसे फिर से हनुमानगढ़ भेजा गया। लेकिन लगातार तबीयत बिगड़ने पर कई बार बीकानेर और हनुमानगढ़ के बीच लाने-ले जाने का सिलसिला चलता रहा।

अंततः 3 अक्टूबर को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और आगे की कार्रवाई हनुमानगढ़ कारावास प्रशासन की ओर से की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *