⚪ Bikaner News Today
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की सरियों से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना 26 नवंबर को कृपाल भैरू मंदिर के पास हुई।
कृपाल भैरू मंदिर के पास रहने वाले बाबूलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, रामदेव, अभिजीत, गोपी, संजय, दीदसा सहित करीब दस अन्य लोग उसके घर में जबरन घुस आए और उसके भाई तथा मां पर लोहे की सरियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।














