Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • शादी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री पर तानी रिवॉल्वर, गोली चलने से मचा हड़कंप…
Image

शादी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री पर तानी रिवॉल्वर, गोली चलने से मचा हड़कंप…

🟡 Farooq Abdullah Firing Incident

जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। Farooq Abdullah पर बुधवार रात फायरिंग की कोशिश की गई, हालांकि वे इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित बच गए। यह घटना Jammu में एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां अचानक एक व्यक्ति ने उन पर रिवॉल्वर तान दी।

मिली जानकारी के अनुसार Jammu & Kashmir National Conference के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम Surinder Choudhary भी मौजूद थे। इसी दौरान 70 वर्षीय हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से आया और फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। घटना के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर का हाथ हटा दिया, जिससे चली गोली हवा में निकल गई और बड़ा हादसा टल गया।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अचानक पीछे से आता है और रिवॉल्वर तान देता है। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से फारूक अब्दुल्ला को किसी तरह की चोट नहीं लगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *