⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चैन और लॉकेट छीनने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना रामदेव मंदिर के पास 22 अक्टूबर की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुजानदेसर निवासी कोमल पत्नी श्यामलाल ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह दोपहर के समय अपने घर के पास थी, तभी मुंह पर ढाटा बांधे एक युवक अचानक आया और उसके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके गले से सोने की चैन व लॉकेट छीनकर फरार हो गया।
इस घटना में महिला के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामदेव कुम्हार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।















