Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर से मानवता को झकझोर देने वाली घटना, गढ़ की खाई में मिला मासूम का भ्रूण…
Image

बीकानेर से मानवता को झकझोर देने वाली घटना, गढ़ की खाई में मिला मासूम का भ्रूण…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले की खाई में शनिवार को एक नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना समाजसेवी दिनेश सिंह भदौरिया और कोटगेट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार, किले के पास काम करने वाले कुछ मजदूरों ने एक थैला पड़ा देखा, जिसमें नवजात का भ्रूण मिला। बताया जा रहा है कि भ्रूण की गर्भनाल पर टैग लगा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे किसी अस्पताल या क्लिनिक से लाया गया हो सकता है।

थाना प्रभारी विश्वजीत केने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम्स से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस घिनौनी हरकत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *