Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपियों की प्रताड़ना से युवती ने की आत्महत्या…
Image

बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपियों की प्रताड़ना से युवती ने की आत्महत्या…

Bikaner Crime News

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां लगातार छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। घटना 22 नवंबर की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के मामा ने गंगाशहर थाने में तीन युवकों— बुदराम, प्रदीप और आशीष—के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवक उसकी भांजी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे और उसके साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लगातार मानसिक प्रताड़ना व बदनामी के डर से युवती अत्यधिक तनाव में थी। परिजनों के मुताबिक, बार-बार की गई हैरान-परेशान करने वाली हरकतों से टूट चुकी युवती ने 22 नवंबर की रात घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *