🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशों में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। रेंज के चारों जिलों में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते आए दिन बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सदर पुलिस थाना ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्षित और भूपेन्द्र नाम के दो युवकों को 6.63 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्लाई में किया जा रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है और आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।















