Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता की मजबूत पहल…
Image

बीकानेर की कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता की मजबूत पहल…

⚪ Women Health Awareness Program

बीकानेर के जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में हरि प्यारी सेवा समिति एवं महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना रहा।

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा एवं वीर टोडर मल चोपड़ा ने बताया कि महिलाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सही जानकारी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपना सकें।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति तक महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता, गर्भावस्था संबंधी समस्याएं एवं पीसीओएस (Polycystic Ovary Syndrome) जैसी जटिल बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की जड़ अक्सर अशुद्ध खान-पान एवं स्वच्छता की कमी होती है। इस अवसर पर प्रिया भार्गव ने महिलाओं को सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर एवं एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा ने बताया कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से एनीमिया जैसी बीमारी को रोका जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान द्वारा शीघ्र ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को संस्थान की ओर से सैनिटरी नैपकिन, स्वेटर एवं मूंगफली वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कपूर, नेहा, पूजा मोदी, दीपिका सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *