Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • सीकर के गणेश्वर धाम में कुंड में फेंके सूटकेस में धमाका…
Image

सीकर के गणेश्वर धाम में कुंड में फेंके सूटकेस में धमाका…

🟡 Sikar Blast News

राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध गणेश्वर तीर्थ धाम में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुंड में फेंके गए एक सूटकेस में जोरदार धमाका हो गया। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। उस समय धाम परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था और मजदूर मौके पर काम कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी मजदूर सुरेश के अनुसार, दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में एक सूटकेस और नारियल की थैली लेकर कुंड के पास पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति फोन पर किसी से बात करते हुए कुंड में नारियल और सूटकेस डालने की अनुमति या जानकारी ले रहा था। कुछ ही देर बाद उसने पहले नारियल और फिर सूटकेस कुंड में फेंक दिया। जैसे ही सूटकेस पानी में गिरा, तेज धमाके के साथ धुआं फैल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि सूटकेस के टुकड़े हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

धमाके से घबराकर मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर शरण ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धाम परिसर को खाली करवाकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सूटकेस में विस्फोटक सामग्री थी या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *