🟡 Bikaner Jodhpur Bypass Accident
बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जोधपुर बाईपास हिम्मतसर रोड पर गैस सिलेंडर से भरी टैक्सी अचानक चलने से चालक के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे जेएनवी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में लियाकत अली पुत्र अब्दुल मजीद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी के अनुसार साबिर गैस एजेंसी से इंडेन गैस के सिलेंडर टैक्सी में भरकर जोधपुर बाईपास की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। गाड़ी को चेक करने के लिए वह नीचे उतरा ही था कि अचानक टैक्सी चल पड़ी।
टैक्सी के अचानक आगे बढ़ने से वह उसके नीचे आ गया और गाड़ी उसके ऊपर से निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।जेएनवी पुलिस थाना ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।















