Bikaner Road Accident
बीकानेर जिले के NH 11 पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रीगंगानगर निवासी बाइक सवार को दियातरा गांव के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार मां-बेटा और एक अन्य युवक सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद वह स्वयं कोलायत थाने पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।















