RASHTRADEEP NEWS
यह घटना चुरू के पूनिया की ढ़ाणी की है। जहां ननिहाल में खेलते समय दो वर्षीय मासूम बच्चे को सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि, पार्थ एक महीने से अपने ननिहाल गांव पूनिया की ढाणी आया था। रविवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक जहरीले सांप ने उसके पैर पर डंस लिया। जब उसे अस्पातल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।