🟡 Bikaner Sucide News
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना उदासर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 8 मार्च की शाम करीब 4 बजे युवक का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार नहर पुलिया के पास उदासर निवासी मोहनलाल पुत्र धन्नाराम ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा हरिकिशन घर के बाथरूम में गया हुआ था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो हरिकिशन गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।















