🟢 Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। 24 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।
इस संबंध में गुसांईसर निवासी रतनलाल पुत्र मानाराम जाट ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने आरोप लगाया है कि भगवान सिंह चारण, विष्णु चारण, मनीराम सारण और ओमप्रकाश गोदारा ने मिलकर उसके भाई को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच नापासर थानाधिकारी सुषमा कुमारी द्वारा की जा रही है।













