🟡 Bikaner Accident News
बीकानेर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जोधपुर बाईपास नोखा रोड का है। जहां पैदल चल रहे यात्री से टक्कर होने के बाद एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे धारणियां पेट्रोल पंप से कुछ आगे हुआ।
गंगाशहर पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सुनील कुमार निवासी मुक्ताप्रसाद, 13 सितंबर की रात देशनोक से बाइक पर बीकानेर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि सुनील कुमार बाइक से उछलकर गिर पड़ा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुशीला कुमार ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को मर्ग मानकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।














