Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सोते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार…
Image

सोते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बज्जू थाना पुलिस ने की है।

पीड़ित जगमाल राम मेघवाल ने 19 जनवरी को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी ढाणी, चक 3 जीएमआर में सो रहा था। इसी दौरान उसका साला लालाराम अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचा और उस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान तलवार उसके पेट में घुसा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी लालाराम और खेमाराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार और बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *