Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में होटल के कमरे से फंदे पर लटका मिला युवक, इलाके में मचा हड़कंप…
Image

बीकानेर में होटल के कमरे से फंदे पर लटका मिला युवक, इलाके में मचा हड़कंप…

🪔 Bikaner News Today

बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। यह दर्दनाक घटना वकीलों की गली स्थित सिविका होटल की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही होटल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत कोटगेट पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे कोटगेट सीआई विश्वजीत सिंह ने बताया कि, होटल के कमरे में मृतक की पहचान सर्वोदय बस्ती निवासी अजय कुमार जाट (47) के रूप में हुई है। कमरा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सीआई सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मृतक का भाई मौके पर पहुंच चुका है। पुलिस की निगरानी में पूरे घटनास्थल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *