RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बाड़मेर के वीरमनगर चक धोलका गांव में बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। जहां गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के घर वालों ने ही युवक को मार डाला। उसके बाद शव घर के बाहर फेंक दिया। दोनों के बीच 10 साल से अफेयर चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को डिटेन किया है। ग्रामीण इलाके के वीरमनगर चक का है।
एएसपी नाजिम अली ने बताया कि, वीरमनगर गांव निवासी इमाम खान (45) पुत्र मोहम्मद खान का गांव की ही विधवा महिला के साथ बीते 10 साल से अवैध संबंध चल रहे थे। इसको लेकर महिला के परिवार और इमाम के साथ विवाद चल रहा था। दोनों के घर में मात्र 100 मीटर का अंतर है। बुधवार रात करीब 12 बजे इमाम महिला के घर पहुंच गया। उसके परिवार के लोगों ने उसको देख लिया। महिला के घर के चार-पांच लोगों ने मिलकर इमाम पर लाठी-डंडे बरसाए और धारदार हथियार से भी हमला करा। उसे इतना मारा कि वह मर गया। उसके शव को घर के बाहर छोड़कर भाग गए। इमाम के छोटे भाई इशाक ने बताया कि हमले की सूचना मिली थी। हम लोग मौके पर पहुंचे, तब तक भाई की मौत हो चुकी थी। प्राइवेट पार्ट, पैर, आंख पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पैर पर तीन-चार कट के निशान हैं। सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट बाड़मेर ग्रामीण थाने में दी है। भाई ट्रक चलाता था। उसके 2 बेटे हैं। एक 14 साल और दूसरा 12 साल का बेटा है। महिला के पति की काफी पहले ही मौत हो चुकी है।