⚪ Bikaner News Today
दीपावली पर्व से पहले बीकानेर पुलिस ने सुरक्षा और नियमों की पालना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में बज्जू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैन बाजार क्षेत्र से बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, बाड़मेर निवासी विक्रम पुत्र अर्जुनराम मैन बाजार में बिना किसी वैध अनुमति के पटाखे बेच रहा था। जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने उससे लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरा माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि दीपावली के दौरान बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री या भंडारण एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के तहत जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध पटाखों की बिक्री या खरीद से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण दीपावली मनाई जा सके।














