Rajasthan Politics News
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में Congress की हार के लिए आम आदमी पार्टी को सीधा-सीधा जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि Aam Aadmi Party उन राज्यों में भी चुनाव लड़ने पहुंच गई, जहां उसका कोई जनाधार तक नहीं था। इससे कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। असलियत में तो आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है।