Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • AAP विधायक की गोली लगने से मौत…
Image

AAP विधायक की गोली लगने से मौत…

RASHTRADEEP NEWS – शुक्रवार देर रात लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात तक डीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी रही पर लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक गोगी किसी समारोह में भाग लेकर घर लौटे थे और अपने कमरे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में विधायक की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी तत्काल कमरे में पहुंचीं तो गोगी लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल कार द्वारा डीएमसी अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी। गोली उनके सिर में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


1 Comments Text
  • 注册免费账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IHJUI7TF
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *