Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: विश्व शांति की मंगल कामना के लिए अभिषेक व यज्ञ का आयोजन…
Image

बीकानेर: विश्व शांति की मंगल कामना के लिए अभिषेक व यज्ञ का आयोजन…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर में आज सावन मास की पूर्णावती के अवसर पर वीर जबरेश्वर महादेव मंदिर में चीनी से अभिषेक ओर यज्ञ का आयोजन कर विश्व शांति की मंगल कामना की।

इस आयोजन से जुड़े अनिल आचार्य ने बताया कि, पिछले 30 वर्षों से अनवरत सावन के महीने में महादेव का अभिषेक और प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन ओर मंदिर से हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़े हुए हैं। जो इस आयोजन का हिस्सा है। महेंद्र आचार्य ने बताया कि इस कार्यकर्म में सभी समाज के लोगो का जुड़ाव है। जो इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करते हैं। श्री आचार्य ने बताया कि, इस तरह के धार्मिक आयोजन से युवा लड़कों को भी भक्ति मार्ग में जाने का सही रास्ता मिलता है।

पार्षद किशोर आचार्य ने बताया कि राजनेता,समाज बंधुओ के इस कार्यकर्म जुड़ने से मंदिर का भी विकास होता है।
कार्यकर्म में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक जेठानन्द व्यास, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महानद मंदिर ट्रस्ट,धरणीधर टीम के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *