Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भाजपा सरकार के खिलाफ ABVP का विरोध, क्या सरकार सो रही है ?
Image

भाजपा सरकार के खिलाफ ABVP का विरोध, क्या सरकार सो रही है ?

RASHTRADEEP NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में बढ़ते अपराध और महिला हिंसा की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने का कहना है कि, पूर्व कांग्रेस सरकार के वक्त राजस्थान में अपराधों को लेकर जो हालात थे। आज सरकार बदलने के बाद भी वही हालत जस के तस है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में बदमाश बेखौफ महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। राजस्थान में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है। जहां महिला हिंसा और बलात्कार जैसे घटना हो रही हो। ऐसे में अगर जल्द से जल्द सरकार ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया। तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष रोहित मीणा ने बताया कि, राजस्थान में राज भले ही बदल है। लेकिन अपराधों पर अंकुश अब तक नहीं पाया है। बीजेपी राज में हॉस्पिटल में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीकानेर में खुलेआम स्कूल से घर जाती लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जाता है। इसके साथ ही कोटपूतली और अलवर जैसी तमाम घटनाएं जिससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में अपराधियों में पुलिस और सरकार का खौफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *