⚪ Bikaner News Today
बीकानेर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात्रि करीब 2 बजे रेलवे पटरियों के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उदयरामसर रेलवे फाटक से लगभग एक किलोमीटर आगे, देशनोक की दिशा में बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। मौके पर मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान भोला कुमार पुत्र शंकर लाल (40), निवासी उकलाना, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे।
वहीं, देशनोक थाना और गंगाशहर थाना पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में शव को पी.बी.एम. अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।















