Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में अडास कैब सेवाओं की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और सुलभ सुविधा…
Image

बीकानेर में अडास कैब सेवाओं की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और सुलभ सुविधा…

ADAS CAB In Bikaner

बीकानेर शहरवासियों और यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा का नया अध्याय शुरू हुआ है। ADAS CAB ने बीकानेर में अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ रवि शेखर मेघवाल, समाजसेवी संतोष महाराज, अडास कैब डायरेक्टर राकेश कस्वां, डॉ. किशनलाल मेघवाल (सेवानिवृत्त अतिरिक्त महाप्रबंधक, उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर) तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज सीवर ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर पहली कैब को रवाना किया।

रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि– अडास कैब बीकानेर के यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे लोगों को सुलभ और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा।

डॉ. किशनलाल मेघवाल ने कहा– इसे बीकानेर की परिवहन व्यवस्था में एक जरूरी कदम बताते हुए कहा कि समय के साथ ऐसी सेवाओं की मांग बढ़ रही थी, जिसे अडास ने पूरा किया है।

जिला अध्यक्ष जसराज सीवर ने कहा– युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को समय की आवश्यकता बताया।

अडास कैब डायरेक्टर राकेश कस्वां ने भरोसा दिलाया कि– कंपनी यात्रियों को अपने परिवार के सदस्य की तरह समझकर 24 घंटे किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं देगी।

अडास कैब की शुरुआत से बीकानेर में स्थानीय परिवहन के क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सेवा न केवल यात्रियों को 24×7 उपलब्ध रहेगी बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी आधुनिक और सुरक्षित बनाएगी। संतोष महाराज ने मंत्रोच्चार और पूजन कर सेवा की शुरुआत को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर मनोहर सिंह भाटी, ललित राठौड़, लक्ष्मण मेघवाल, राकेश कुमार, गुमान सिंह दहिया, विशाल स्वामी, शंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *