Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • डोटासरा की मंजूरी के बाद, बीकानेर के इन नेताओं को मिली अहम भूमिका…
Image

डोटासरा की मंजूरी के बाद, बीकानेर के इन नेताओं को मिली अहम भूमिका…

Bikaner Congress News

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक द्वारा की गई।

नई कार्यकारिणी में बीकानेर देहात की जिम्मेदारी जयपाल बिश्नोई को सौंपी गई है, वहीं शहर अध्यक्ष के रूप में माजिद हुसैन कुरैशी को दायित्व दिया गया है। संगठनात्मक दृष्टि से यह निर्णय कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा। प्रदेश स्तर पर पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की यह टीम आगामी दिनों में पर्यावरण बचाने, हरित अभियान, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करेगी।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के बीच पार्टी का यह कदम आने वाले समय में समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश लेकर जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *