Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • विदेशी धरती पर राहुल गांधी के बाद अब मोदी सरकार पर बरसे पायलट…
Image

विदेशी धरती पर राहुल गांधी के बाद अब मोदी सरकार पर बरसे पायलट…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान स्टूडेंट्स ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लोकसभा चुनाव और उसके परिणाम को सवाल पूछे। पायलट के जवाबों में भाजपा और मोदी सरकार निशाने पर रहे।

एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि भाजपा को इस बार बहुमत नहीं मिला है और NDA की सीटें भी कम हुई हैं। जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मज़बूत विपक्ष के रूप में खड़ा हुआ है। इसी वजह से देश में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में तानाशाही रवैया अपनाया। पूर्व सचिन पायलट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान स्टूडेंट्स ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लोकसभा चुनाव और उसके परिणाम को सवाल पूछे। पायलट के जवाबों में भाजपा और मोदी सरकार निशाने पर रहे। एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि भाजपा को इस बार बहुमत नहीं मिला है और NDA की सीटें भी कम हुई हैं। जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मज़बूत विपक्ष के रूप में खड़ा हुआ है। इसी वजह से देश में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में तानाशाही रवैया अपनाया।

पायलट ने मोदी सरकार के नोटबंदी और GST को लेकर लिए फैसलों के अलावा भारत में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। पायलट ने मोदी के 400 पारा के नारे को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने आशंका जताते हुए ये भी कहा कि भारत में अब गठबंधन की सरकार है। लेकिन ये कितने दिन चलेगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं पायलट ने भारत सरकार पर बेरोज़गारी के असल डेटा छिपाने, केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग होने और राहुल गांधी की छवि खराब करने को लेकर भी निशाना साधा। हालांकि इन सबके अलावा पायलट ने भारतीय लोकतंत्र की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव साबित करते हैं कि देश में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *