Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • प्रदेश में पहले चरण के वोटिंग के बाद कई सीटों पर फंसा भाजपा का पेंच…
Image

प्रदेश में पहले चरण के वोटिंग के बाद कई सीटों पर फंसा भाजपा का पेंच…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश में बारह लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। इन बारह सीटों में से चार सीटों को भाजपा सबसे कमजोर मानकर चल रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलेवार जो आकलन आया है, उसमें यही निकल कर आया है कि पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के बीच समन्वय की कमी रही।

इस कमी के चलते वोटर्स को घर से बाहर निकालने में भाजपा पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकी। एक भाजपा नेता के अनुसार झुंझुनूं, दौसा, सीकर, भरतपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कड़ी टक्कर में फंस गए हैं। ये सीटें पार्टी ने सबसे कमजोर मानी हैं। झुंझुनूं में तो कई विस सीटों पर मतदान में भारी गिरावट रही है, वहीं भरतपुर के मेव क्षेत्र में शामिल कामां में बढ़े मतदान प्रतिशत ने भाजपा की चिंता बढ़ाई है। पार्टी नागौर, चूरू, करौली-धौलपुर, श्रीगंगानगर सीट को भी टक्कर में मानकर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *