🟡 GST price reduction complaint
GST दरों में कमी के बाद अब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वस्तुओं और सेवाओं के दाम वाकई घटे हैं या नहीं। इसके लिए केंद्र और राज्य जीएसटी अधिकारियों को 54 वस्तुओं की सूची देकर कीमतों पर निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को भी सीधी शिकायत दर्ज करने का मौका मिलेगा। उपभोक्ता 22 सितंबर से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) और INGRAM पोर्टल पर जीएसटी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसमें कार-बाइक, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, टीवी-फ्रीज जैसे वाइट गुड्स और FMCG प्रोडक्ट्स की कीमतों से संबंधित शिकायतें शामिल होंगी। यह कदम उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम साबित होगा।

















