Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • वंदे भारत ट्रेन के बाद बीकानेर को 278 करोड़ की दोहरीकरण परियोजना को मिली मंजूरी…
Image

वंदे भारत ट्रेन के बाद बीकानेर को 278 करोड़ की दोहरीकरण परियोजना को मिली मंजूरी…

Bikaner Vande Bharat Train

बीकानेर वासियों के लिए रेल सेवाओं के क्षेत्र में लगातार खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली-बीकानेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति के बाद अब लालगढ़ से बीकानेर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम भी मंजूर हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 278 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे क्षेत्र की यातायात और रेल फाटक संबंधी समस्याओं में बड़ा समाधान मिलेगा। आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें बीकानेर को मिली इन ऐतिहासिक रेल सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया।

मेघवाल ने कहा – बीकानेर को मिली वंदे भारत ट्रेन हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे यात्रियों को न केवल आरामदायक यात्रा मिलेगी बल्कि दिल्ली-बीकानेर का सफर काफी कम समय में पूरा होगा। अब बीकानेर का व्यक्ति दिल्ली जाकर अपने काम निपटा कर उसी दिन वापस आ सकेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान बताया कि– वंदे भारत और रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए अर्जुनराम मेघवाल ने लगातार प्रयास किए और उनकी पहल से यह बड़ी स्वीकृति संभव हो पाई।

लालगढ़-बीकानेर 11.08 किलोमीटर दोहरीकरण परियोजना को लेकर मेघवाल ने कहा कि इसके शुरू होने से रेलवे फाटक समस्या का 90 प्रतिशत समाधान हो जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही, अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री को बीकानेर आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *