🔴 Kirodi Lal Meena Bikaner News
बीकानेर में रविवार देर शाम कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी टीम के साथ एक बड़ी छापेमारी कर तहलका मचा दिया। यह कार्रवाई गजनेर के गंगापुर क्षेत्र में स्थित एक डीएपी खाद फैक्ट्री पर की गई, जहां से करीब 24 हजार बैग नकली खाद, बीज और मटेरियल बरामद किए गए।
मौके पर मौजूद मंत्री मीणा ने फैक्ट्री का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि किसानों को मिलने वाले खाद और बीज में मिलावट कर उनकी जमीनों को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है। मंत्री ने सख्त शब्दों में कहा— “व्यापारी अपने तुच्छ फायदे के लिए किसानों की मेहनत और भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस जहरीली मिलावट से किसानों की जमीनें बंजर हो रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
छापेमारी में क्या मिला?
- 24 हजार से ज्यादा बैग नकली खाद और बीज जब्त
- फैक्ट्री से भारी मात्रा में मिलावटी मटेरियल बरामद
- जांच टीम फैक्ट्री संचालकों और बैकअप नेटवर्क की जांच में जुटी














