RASHTRADEEP NEWS
भारतीय वायुसेना की जांबाज टीम एक बार फिर बीकानेर के आसमान में करतब करती नजर आएगी। जिला प्रशासन और वायुसेना के आपसी समन्वय से “सूर्यकिरण” टीम 31 जनवरी और एक फरवरी को बीकानेर के नाल हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे। ये विमान आसमान में कई तरह की कलाबाजी करते हुए आगे बढ़ेंगे। इससे पहले भी कई बार सूर्यकिरण टीम बीकानेर में अपने जोश का प्रदर्शन कर चुकी है।

लाल व सफेद पट्टी वाले यह प्लेन एयरफोर्स की सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम के होंगे। एयर शो के दौरान आसमान में कई तरह की आकृतियां बनाने के साथ ही तेज स्पीड से एक-दूसरे के पास निकलते हैं। विमान को आसमान में पलटी खिलाना, एक से दूसरे विमान को बिल्कुल नजदीक से निकालने जैसे करतब दिखाकर एयरफोर्स साबित करते हैं कि उनकी सैन्य शक्ति कितनी मजबूत है। इससे पहले वर्ष 2018 में बीकानेर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। वर्ष 2007 के आसपास भी बीकानेर के नाल में सूर्यकिरण की टीम ने ही लोगों को चकित कर दिया था। तब आम आदमी को एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचने की अनुमति मिली थी।















