🟡 Bikaner Accident News
बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। हादसा 21 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब दो युवक स्कूटी से जा रहे थे और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
पुलिस के अनुसार जाधवपुर कलकतला निवासी सिधायक सान्याल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि उसका दोस्त गुलशन और तरुण कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर आए थे। सुबह के समय दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में गुलशन को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं तरुण कुमार को मामूली चोटें आई हैं। मृतक गुलशन कुमार खेवत बिहार के पूर्णिया जिले का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत था।
गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।













