RASHTRADEEP NEWS
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। वहीं अक्षय कुमार का कैमियो था। वैसे अक्षय के अलावा भी कई स्टार्स जैसे दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ का भी कैमियो था। अब हाल ही में अजय ने अक्षय को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने अक्षय को दूधवाला कहा।
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा से इंटरव्यू में अजय से पूछा गया कि अक्षय के बारे में एक बात ऐसी बताएं जो लोगों को ना पता हो। इस पर अजय ने कहा, मुझे लगता है कि सबको उनके बारे में सब पता है। इसके बाद मस्ती करते हुए अजय ने कहा, वो सुबह 4 बजे उठते हैं, ये तो आपको पता ही होगा। आप लोगों को पता है पहले वो दूधवाला था। आप उनसे अगली बार पूछ सकते हो।
अब यह तो सब जानते हैं कि अक्षय सुबह जल्दी उठते हैं। वह प्रॉपर फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा दिन सुबह 4-4.30 बजे से शुरू होता है। मैं रात में 9-9.30 बजे तक सो जाता हूं। यही मेरे लिए फ्री टाइम है क्योंकि उस समय मेरी पत्नी और बच्चे सो रहे होते हैं और कोई स्ट्रेस नहीं होता।