Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भारतीय नागरिकता संसोधन अधिनियम क़ानून लागू किया जाना स्वागत योग्य- अखिलेश प्रताप सिंह…
Image

भारतीय नागरिकता संसोधन अधिनियम क़ानून लागू किया जाना स्वागत योग्य- अखिलेश प्रताप सिंह…

RASHTRADEEP NEWS

केंद्र सरकार द्वारा आज भारतीय नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 को देश भर में लागू कर दिया गया है सरकार का यह कदम अपने आप में स्वागत योग्य है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, हनुमानगढ़ जिला संगठन प्राभारी व गंगानगर लोकसभा सह- प्राभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस कानून की लंबे समय से प्रतिक्षा थी। उन्होंने कहाँ भारत में लंबे समय से शरणार्थी की तरह निवास कर रहे गैर भारतीयो को भारत की नागरिकता मिलने का मार्ग प्रसस्त होगा।

उन्होंने बताया कि भारत में पड़ोसी देश से अपनी जान बच कर आए सैकड़ो हिंदुओ के संगठन हिन्दू शरणार्थी अधिकार मंच लंबे समय से मांग कर रहा था।अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिकता कानून 1955 में बना था, जिसे अब तक 6 बार संशोधित किया जा चुका है, ये से संशोधन 1986, 1992, 2003, 2005, 2015 में किये गए। अंतिम बार 2019 में आवश्यक संशोधन के बाद संसद में पारित किया गया था, राष्ट्रपति के विधिवत हस्ताक्षर के बाद सी ऐ ऐ कानून बन चुका है जिसे भारत सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर पूरे देश में आज लागू कर दिया गया है।

अखिलेश प्रताप ने बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों में प्रताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, क्रिस्चियन आदि अब भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे पड़ोसी देश से गैर मुस्लिम जो कम से कम 6 वर्ष तक शरणार्थी की तरह भारत में रह रहे है।उन्होंने स्पष्ट किया कि सी.ऐ.ए कानून से भारत मे रह रहे किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *