Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी सहित 9 पार्टियों पर खतरे की घंटी, आयोग ने मांगा जवाब…
Image

घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी सहित 9 पार्टियों पर खतरे की घंटी, आयोग ने मांगा जवाब…

Ghanashyam Tiwari Bharat Vahini Party

राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान की राजनीति में वरिष्ठ राजनेता Ghanshyam Tiwari की पार्टी भारत वाहिनी चुनाव आयोग की सक्रियता के रडार पर आ गई है। आयोग ने 6 वर्षों से निष्क्रिय चल रही तिवाड़ी की पार्टी समेत कुल 9 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इन सभी से 15 दिन में जवाब मांगा गया है—अन्यथा, रजिस्टर्ड लिस्ट से नाम कटना तय माना जा रहा है।

2018 में बनाई थी अपनी पार्टी

बीजेपी से बगावत कर साल 2018 में घनश्याम तिवाड़ी ने ‘भारत वाहिनी पार्टी’ का गठन किया था। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उन्होंने अपने बेटे अखिलेश तिवाड़ी को सौंपी थी, जबकि खुद सांगानेर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उसके बाद पार्टी ने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा, जिससे अब इसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

चुनाव आयोग की कार्रवाई के दायरे में नीचे दी गई 9 पार्टियां आई हैं:

  • भारत वाहिनी पार्टी
  • राजस्थान जनता पार्टी
  • राष्ट्रीय जन सागर पार्टी
  • खुशाल किसान पार्टी
  • भारतीय जन हितकारी पार्टी
  • नेशनल जनसत्ता पार्टी
  • नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट
  • स्वच्छ भारत पार्टी
  • महाराणा क्रांति पार्टी

15 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि संबंधित दलों को यह बताना होगा कि क्या उन्होंने अपनी राजनीतिक गतिविधियां बंद कर दी हैं या सीमित कर दी हैं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, चुनाव आयोग का मानना है कि पंजीकृत दल यदि चुनाव में भाग नहीं ले रहे और कोई संगठनात्मक गतिविधि नहीं दिख रही है, तो उन्हें सक्रिय दल नहीं माना जा सकता। ऐसे में उनकी मान्यता खत्म करना जरूरी हो जाता है ताकि राजनीतिक व्यवस्था पारदर्शी और सक्रिय बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *