Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में देर रात कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता…
Image

बीकानेर में देर रात कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में देर रात एक कैफे संचालक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद देर रात ही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास सहित लोग नयाशहर थाने के बाहर पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों से माफी व कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र स्थित द वन कैफे की बताई जा रही है। इस संबंध में कैफे संचालक ने नयाशहर थानाधिकारी को लिखित परिवाद सौंपा है। परिवाद में बताया गया कि वह अपने साथी के साथ रात करीब 1 बजे कैफे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था।
इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सेंडविच देने के लिए कहा।

आरोप है कि, जब सेंडविच बनाने की तैयारी की गई तो एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्हें सेंडविच नहीं चाहिए। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कैफे संचालक के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए, जहां उसके साथ अभद्रता करते हुए गालियां दी गईं और मारपीट की गई। शिकायत के माध्यम से संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

जिसके बाद देर रात सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास मौके पर नयाशहर पुलिस थाने पहुंचे और कहा कि दुकान खोलना कोई अपराध नहीं है और यदि किसी पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में मारपीट की है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *