India US Trade War
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बड़ा आर्थिक ऐलान करते हुए 1 अगस्त से 25% टैरिफ और विशेष जुर्माना लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि भारत, अमेरिका का रणनीतिक साझेदार होने के बावजूद, व्यापार के मामले में “कभी वफादार नहीं रहा”।
ट्रंप ने भारत पर यह भी आरोप लगाया कि वह रूस और चीन से हथियार और ऊर्जा खरीद में अग्रणी है, जबकि पश्चिमी जगत यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर दबाव बना रहा है। उन्होंने भारत में उच्चतम आयात शुल्क और जटिल व्यापार बाधाओं को अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ा नुकसान बताया। इस फैसले को ट्रंप ने “अमेरिकी हितों की रक्षा” का कदम बताया और अपने बयान का अंत “MAGA!” (Make America Great Again) के नारे से किया।


















