Bikaner Breaking
  • Home
  • Business
  • अमेरिका ने गौतम अडाणी पर लगाए गंभीर आरोप, जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट…
Image

अमेरिका ने गौतम अडाणी पर लगाए गंभीर आरोप, जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट…

RASHTRADEEP NEWS

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की अमेरिका में मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडानी ग्रुप के प्रमुख पर बड़ी धोखाधड़ी और रिश्वत का आरोप लगाया है। SEC का आरोप है कि गौतम अडानी ने अमेरिकी निवेशकों को धोखा दियाा है। अमेरिका के इस मामले में अडानी ग्रुप के कई अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं अमेरिकी कोर्ट ने सुनवाई के बाद गौतम अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट भी जारी कर दिया है।

इस मामले में अमेरिकी अभियोजकों ने बुधवार को कहा है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात अन्य लोगों ने 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ वाला, कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भ्रष्टटाचार का आरोप लगाया है। भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना विकसित करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन का बॉन्ड कैंसिल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *