Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • गुस्से ने छीनी जिंदगी, पत्नी ने गुस्से में पति को उतारा मौत के घाट…
Image

गुस्से ने छीनी जिंदगी, पत्नी ने गुस्से में पति को उतारा मौत के घाट…

🔴 Rajasthan Crime News

प्रदेश की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह घटना शुक्रवार दोपहर गणेश कॉलोनी, महेश नगर निवासी गौरव की है। जिसकी पत्नी सोनी ने गुस्से में आकर लोहे की मूसली से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, गौरव अपने छोटे भाई अमित कुमार के साथ जयपुर के प्रतापनगर में रहता था। 7 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी सोनी ने आपा खो दिया और रसोई में रखी लोहे की मूसली उठाकर पति के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला गृह क्लेश और आपसी विवाद से जुड़ा है। पूछताछ में आरोपी पत्नी सोनी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *