RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में ‘मिशन-25’ की तैयारियों में जुटी भाजपा को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। हाड़ौती क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद गुंजल आज कमल छोड़ कांग्रेस के हाथ थामने जा रहे हैं। चूरू लोक सभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को ये दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद गुंजल आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।