⚫ Bikaner News Today
एक बार फिर बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में जेल परिसर से एंड्रॉइड मोबाइल मिलने के बाद अब गणेश छाप जर्दा से भरे पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जेल प्रहरी लेखराज को सूचना मिली कि पुराने सुरक्षा वार्ड सेल्स संख्या 40 के पास झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट पड़े हैं। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि बाड़ के पीछे की खाली जगह पर दो पैकेट फेंके हुए थे। इन पैकेटों को खोलने पर एक में चार गणेश छाप जर्दा और दूसरे में पांच गणेश छाप जर्दा बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार, जेल के अंदर तक इस तरह प्रतिबंधित सामान का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि जेल के भीतर और बाहर किसी मिलीभगत से ये सामान अंदर पहुंचाया जा रहा है।फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















