Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के आवेदन आज से…
Image

प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के आवेदन आज से…

12 अप्रैल को निकलेगी ऑनलाइन लॉटरी

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। 29 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा जिन बच्चों को पूर्व में आरटीई के तहत एडमिशन मिल चुका है, वे फिर से आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिन्होंने एडमिशन के लिए आवेदन किया, लेकिन प्रवेश नहीं मिल पाया है, वो आवेदन कर सकते हैं।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभिभावक 29 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी 12 अप्रैल को एनआईसी की ओर से जारी की जाएगी। 12 से 20 अप्रैल तक अभिभावक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। 12 से 28 अप्रैल तक विद्यालय आवेदन पत्रों की छानबीन

हर स्कूल में 25% सीट

प्रत्येक निजी स्कूल में तीन सुशल्क स्टूडेंट्स के बाद चौथे स्टूडेंट्स का एडमिशन आरटीई के तहत होगा। इसके लिए सभी स्कूल को सबसे पहले 28 मार्च तक अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगा। इसी आधार पर आगे की क्लासेज में एडमिशन दिया जाएगा।

इसके बाद 12 से 5 मई तक अभिभावक अपने रिकार्ड को सुधार सकेगा। अगर कोई गलत डॉक्यूमेंट दिया है या नहीं दिया है तो उसे जोड़ सकेगा। 19 अप्रैल से 20 मई को सीबीईओ जांच करेंगे। 23 मई को ऑटो वेरिफाइड किया जाएगा। 24 मई को एनआईसी की ओर से आरटीई सीट्स का चयन किया जाएगा। दरअसल, ये चयन सशुल्क सीट्स के आधार पर होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *