Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • रेलवे में 1036 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से, ऐसे करे आवेदन…
Image

रेलवे में 1036 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से, ऐसे करे आवेदन…

RASHTRADEEP NEWS

रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे में रिक्रूटमेंट ऑफ मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी में 1036 रिक्तियों पर बहाली होगी। इसके लिए आवेदन आज मंगलवार से ऑनलाइन वेबसाइट http://rrbapply.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इसमें शिक्षकों, लाइब्रेरियन, जूनियर ट्रांसलेटर सहित कुल 1036 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।

इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), साइंटिफिक सुपरवाइजर (इकोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), टीजीटी, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, म्युजिक टीचर (फीमेल), प्राइमरी रेलवे टीचर, असिस्टेंट टीचर (फीमेल) (जूनियर स्कूल), लाइब्रेरी असिस्टेंट/स्कूल एवं लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट) के पदों पर भर्ती होगी।

आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कोरोना महामरी के चलते सभी पदों की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक बार के लिए यह छूट दी गई है। उपरोक्त अधिकतम आयु सीमा तीन साल की छूट लगाकर दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी-1 देने के बाद 400 रुपये रिफंड बैंक चार्ज काटने के बाद कर दिए जाएंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। सीबीटी-1 में बैठने के बाद इन्हें 250 रुपये रिफंड (बैंक चार्ज काटने के बाद) कर दिए जाएंगे।


1 Comments Text
  • Binance开户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *