RASHTRADEEP NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल के लिए सोमवार को पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें राजस्थान से अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह को पर्यटन मंत्रालय और भूपेंद्र यादव को वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का मंत्री बनाया गया है। अजमेर से सांसद चुनकर आए भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
पिछली मोदी सरकार में अर्जुन राम मेघवाल को कानून और संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी। गजेंद्र सिंह शेखावत को पिछली मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्रालय दिया गया था। वहीं, भूपेंद्र यादव के पास पिछली सरकार में भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ही जिम्मेदारी थी।