Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अर्जुनराम और गोविंदराम ने एक साथ दाखिल किया नामांकन, कुछ देर मे राजस्थान के दिग्गज नेता सभा को करेंगे संबोधित…
Image

अर्जुनराम और गोविंदराम ने एक साथ दाखिल किया नामांकन, कुछ देर मे राजस्थान के दिग्गज नेता सभा को करेंगे संबोधित…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव को लेकर बीकानेर के भाजपा और कांग्रेस के दोनो प्रत्याशो ने अपना मूहर्त अनुसार आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान अर्जुनराम के साथ लूणसर विधायक और मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व मंत्री सिद्धि कुमारी, पश्चिम से प्रमुख भोजुनंद व्यास, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अश्मान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, महावीर रांका, दिलीप पुरी साथ मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने नारा लगाया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक सुशीला डूडी, मंगलाराम गोदारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिश्नाराम सिहाग सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। अब कुछ देर में भाजपा ओर कांग्रेस की जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्थान भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे और सभा को सम्बोधित करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *